सांसद बंटी विवेक साहू की संवेदनशील पहल : हादसे में मृत दंपति के परिजनों को 20 हजार की सहायता, बेटियों की शिक्षा का भी लिया जिम्माकोषाध्यक्ष एवं कन्हान क्षेत्र विकास समिति अध्यक्ष मनीष बंटी साहू के माध्यम से मृत दंपति के परिजनों को पहुंची सांसद की सहायता राशि

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सांसद बंटी विवेक साहू की संवेदनशील पहल : हादसे में मृत दंपति के परिजनों को 20 हजार की सहायता, बेटियों की शिक्षा का भी लिया जिम्मा
कोषाध्यक्ष एवं कन्हान क्षेत्र विकास समिति अध्यक्ष मनीष बंटी साहू के माध्यम से मृत दंपति के परिजनों को पहुंची सांसद की सहायता राशि

छिन्दवाड़ा — जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी दंपति का पिछले दिनों सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद Bunty Vivek Sahu ने परिवारजनों से संपर्क कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मृतक दंपति के परिजनों को अपनी ओर से 20 हजार रुपये की व्यक्तिगत सहयोग राशि भेजकर पीड़ित परिवार की मदद की।

भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं कन्हान क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी साहू 
के माध्यम से यह सहयोग राशि परिवार तक पहुंचाई गई। जुन्नारदेव के स्थानीय भाजपा नेताओं ने मृतक परिवार के घर पहुंचकर सांसद द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि प्रदान की तथा परिजनों को सांत्वना दी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने हादसे के बाद अनाथ हुई तीनों बेटियों की शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। उनकी इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल महामंत्री अनुरोध चटर्जी, कोषाध्यक्ष मनीष बंटी साहू, सभापति संजय जैन, विशेष चौरसिया, शरद दादा, नितेश राजपूत, अमन सोनी, अमित साहू, संतोष बंदेवार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default