जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, संत सुरक्षा नीति की उठी मांग

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
परासिया में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, संत सुरक्षा नीति की उठी मांग
परासिया, 25 मई 2026।
विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति के निर्माण तथा रीवा (मध्य प्रदेश) में आर्यिका माताजी के साथ हुई सड़क दुर्घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज परासिया द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में समाजजनों ने रीवा की दुखद घटना का उल्लेख करते हुए संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की। साथ ही विहार मार्गों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस-समन्वय बढ़ाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर संत सुरक्षा गाइडलाइन तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिला मंडल की बहनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम में एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।
समाजजनों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें रखते हुए कहा कि संतों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपते हुए समाज ने प्रशासन से त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default