छिंदवाड़ा/वृंदावन।
छिंदवाड़ा के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्साह का बड़ा अवसर आने वाला है। श्री राधा सेवा संगठन के तत्वावधान में श्रीधाम वृंदावन स्थित राधागोविंद मंदिर (केशवधाम रोड, प्रेम मंदिर के सामने) में 24 मई से 30 मई 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा एवं संपूर्ण वृंदावन दर्शन महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य श्री श्री राकेशानंद जी महाराज एवं देवी सौम्या द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य बृजनंदन जी महाराज की शिष्या देवी ब्राजराजेश्वरी जी के श्रीमुख से भी श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करेंगे। कथा के माध्यम से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के मार्ग का सरल एवं सारगर्भित वर्णन किया जाएगा।
आयोजन विशेष रूप से पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर किया जा रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की उपासना और कथा श्रवण का विशेष महत्व बताया गया है।
महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धालुओं को वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक भक्त इस आयोजन में शामिल हो सकें।
आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
संपर्क: 9893611946, 7470682277, 9425666791, 9424716016
आयोजक: श्री राधा सेवा संगठन
प्रकाशन: मीडिया प्रभारी
0 टिप्पणियाँ