रात में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मुरुम परिवहन करते डंपर जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
रात में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मुरुम परिवहन करते डंपर जब्त
छिंदवाड़ा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिंदवाड़ा की टीम ने 02 मई 2026 की रात्रि में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने कबाड़िया क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर (MP28H1992) को जब्त किया।

जब्त वाहन को थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वाहन में खनिज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default