पारस साहू की रिपोर्ट
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। परम पूज्य श्री अपना ध्यान के जनक ध्यान विशेषज्ञ जमुना प्रसाद श्रीवास्तव एवं गुरु माता अंजनी देवी श्रीवास्तव की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर श्री अपना ध्यान परिवार छिंदवाड़ा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 8 मई 2026 को होटल गैलेक्सी, लालबाग रोड छिंदवाड़ा में शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महाकाल के पूजन एवं आरती से हुई। इस दौरान श्री अपना ध्यान की 5 मिनट की ध्यान विधि, मानव गीत, गुरुदेव जी की अमृत माला एवं भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित साधक-साधिकाओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर आतिशबाजी, बैंड-बाजा एवं संगीत के साथ गुरुदेव, गुरु माता एवं श्री ओम राहुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय प्रसाद सिन्हा, विशेष ध्यान प्रशिक्षक रघुवीर रघुवंशी सहित कई साधक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। जबलपुर, सिवनी, परासिया, जुन्नारदेव सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे साधकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर श्री अपना ध्यान परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं छिंदवाड़ावासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान महाकाल एवं गुरुदेव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और आनंद की कामना की।
0 टिप्पणियाँ