अवैध शराब पर रावनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त

अवैध शराब पर रावनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त
परासिया। छिंदवाड़ा जिले के थाना रावनवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया जितेन्द्र जाट के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 10 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छितरी मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम छितरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी संजू धुर्वे निवासी छितरी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 720 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में सउनि बालकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक वैदेही पटेल, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शरद चौहान, आरक्षक मोहन शर्मा एवं आरक्षक हर्षित कोल्हे की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना करते हुए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। वहीं छिंदवाड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ