दंत रोग विशेषज्ञ के कमरे में गिरा छत का स्लैब, बड़ा हादसा टला

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
दंत रोग विशेषज्ञ के कमरे में गिरा छत का स्लैब, बड़ा हादसा टला
दंत रोग विशेषज्ञ के कमरे में गिरा छत का स्लैब, बड़ा हादसा टला
परासिया। वेकोलि के केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दंत रोग विशेषज्ञ के कक्ष की छत का स्लैब उखड़कर सीलिंग सहित नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना अस्पताल खुलने से पहले हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अस्पताल बंद होने के बाद से शनिवार सुबह 8:30 बजे के बीच यह घटना हुई। रोजाना की तरह सुबह सबसे पहले महिला कर्मचारी चिकित्सक कक्ष का ताला खोलने पहुंची। कमरे के अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि दांत उपचार में उपयोग होने वाली मशीन के आसपास छत का मलबा और सीलिंग गिरी पड़ी है। घटना की सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी गई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर के आने से पहले कर्मचारी कमरे की साफ-सफाई और उपकरणों की तैयारी करते हैं। यदि घटना कार्य के दौरान होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

मौके पर पहुंचे महाप्रबंधक कार्यालय के सिविल इंजीनियर सक्सेना ने बताया कि भवन की छत करीब 40 वर्ष पुरानी है। समय के साथ स्लैब कमजोर हो गया था, जिसके चलते उसका हिस्सा उखड़कर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि छत के अन्य हिस्सों में भी स्लैब उखड़कर सीलिंग में जमा दिखाई दे रहा है।

फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से कमरे में इलाज कार्य रोकने की बात कही जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा छत की मरम्मत और भवन की जांच की तैयारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default