जुन्नारदेव। नगर में पिछले 38 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे ऐतिहासिक ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में रविवार को गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘कन्हान बचाओ मंच’ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर ‘कन्हान बचाओ मंच’ के अध्यक्ष मनीष बंटी साहू, नितेश राजपूत, मोनू चावला, अमित साहू, मनीष अग्रवाल, संतु बंदेवार, नितिन ढाकरिया, प्रमोद राय एवं रोहित राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनुरोध शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अनुराग शर्मा, अजवानी सर, अनिल गडरिया, धनंजय चौरसिया एवं राजीव गौतम सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ