जल संरक्षण का संकल्प: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन सम्पन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
*संपन्न हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान*
जल संरक्षण का संकल्प: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन सम्पन्न
सच की आंखें आमला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन के मार्गदर्शन में विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 1 में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत अन्नधारिया , ससाबड़, हसलपुर ,रमली ,ठानी व आमला नगर में ग्राम व नगर विकास प्रस्फूटन समितियों ने विभिन्न स्थानों पर जल कलश यात्राएं निकालकर जल स्रोतों का पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया। जल संवाद में वक्ताओं ने कहा की आज ही के दिन भगीरथ ने मां गंगा को धरती पर अवतरित किया था। पंचमहाभूतों में जल जीव जगत के लिए बहुत आवश्यक और अनिवार्य है। जल के बिना जीवन असमंभव है इसलिए हमें जल को बचाना चाहिए ।उपस्थित सभी लोगों ने श्रमदान कर जल को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच मीनावती नरेन्द्र गढ़ेकर हरि यादव , सुभाष घीडोडे सरपंच ससाबड़ , परामर्शदाता घनीराम गढेकर , पंचायत सचिव मनोज गढ़ेकर , अनिल सोनारे, सरिता विश्वकर्मा , सरिता सोलंकीसहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default