तामिया (छिंदवाड़ा)। जिले के तामिया जनपद अंतर्गत ग्राम चौरा पठार से आदिवासी जमीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक आदिवासी भूस्वामी की करीब 4 हेक्टेयर भूमि बिना उसकी जानकारी के राजस्व रिकॉर्ड में किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित भूस्वामी के पास कुल 12 हेक्टेयर जमीन थी। हाल ही में जब आरआई और पटवारी सीमांकन के लिए गांव पहुंचे, तब भूस्वामी को इस गड़बड़ी की जानकारी मिली। जांच के दौरान सामने आया कि उसकी 4 हेक्टेयर जमीन का नामांतरण पहले ही किया जा चुका था, जबकि इस प्रक्रिया की कोई सूचना उसे नहीं दी गई थी।
पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से किया गया है और बिना प्रशासनिक मिलीभगत के इस तरह की हेराफेरी संभव नहीं है। ग्रामीणों ने भी इसे आदिवासी शोषण का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
बयान (बाइट)
- बिशन लाल, भूस्वामी (चौरा पठार)
- धर्म सिंह, भूस्वामी
- अन्य प्रभावित भूस्वामी
- वतन उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
0 टिप्पणियाँ