कृषि उपज मंडी कुसमैली में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों का निरीक्षण, 4 असत्यापित कांटों पर कार्रवाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिन्दवाड़ा/26 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं भारसाधक अधिकारी के मार्गदर्शन में आज कृषि उपज मंडी कुसमैली में व्यापारियों एवं तुलावटियों द्वारा उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों का निरीक्षण नाप तौल विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी की टीम की उपस्थिति में किया गया।

      मंडी में संचालित तौल यंत्रों पर विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के प्रावधानानुसार वजन परीक्षण किए जाने पर वजन नियमानुसार सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान 4 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे असत्यापित उपयोग करते पाए गए, जिस पर संबंधित संस्थान एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default