अवैध गांजा खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 7 पौधे जब्त — एक आरोपी गिरफ्तार
सच की आंखें छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 600 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 26,500 रुपये) जब्त किया है। यह कार्रवाई नाजम बगीचा एरिया, कैलाश बिहार कॉलोनी खजरी में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी निवासी प्रकाश सावले अपने घर के पीछे खेत में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और उसके खेत की तलाशी ली, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर गांजा के कुल 7 पौधे लगे पाए गए। पौधों को उखाड़कर विधिवत तौल किया गया, जिनका कुल वजन 2 किलो 600 ग्राम निकला। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 26,500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी प्रकाश पिता केशव राव सावले (उम्र 35 वर्ष), निवासी खजरी थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना देहात में अपराध क्रमांक 233/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल टीम:
निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उप निरीक्षक महेश अहिरवार, हर्ष नागले, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय, मंगल, आरक्षक सौरभ, ब्रजेश, तरुण, महिला आरक्षक रान, प्रमीला एवं राजकुमारी की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ