पेंचव्हेली परियोजना में सहायक यंत्री एस.के. वानखेडे को भावभीनी विदाई


सच की आंखें परासिया पेंचव्हेली परियोजना (पीएचई विभाग) में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सहायक यंत्री एस.के. वानखेडे के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

इस अवसर पर केमिस्ट सदानंद कुड़ोपे भी सेवानिवृत्त हुए। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दीं तथा मंधान डैम और आवर्धन योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालन यंत्री आर.एस. वर्मा ने की। इस दौरान उपयंत्री एच.के. वर्मा, गिरीश वस्त्राने, राजवीर सिंह तोमर, सोनल पारधी, नीतू सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन संजय शुक्ला और मनीष कैथवास ने किया।

विदाई समारोह में भावुक हुए एस.के. वानखेडे ने कहा कि विभाग को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए सदैव तैयार रहेंगे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ