मध्य प्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे छिंदवाड़ाभाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया शनिवार को संक्षिप्त प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विनोद गोटिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पार्टी की रीति-नीति को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

प्रवास के दौरान विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, कार्यालय मंत्री भारत घई, विजेंद्र चौहान, राजेश श्रीवास्तव,अरुण गद्रे , राकेश माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, रोशन सिंगनापुरे,इंद्रजीत पटेल, शिवा सलवार,अंकित जैन,कमल वाजपेयी, राकेश अग्रवाल, तरूण सोनी, पीयूष बत्रा, सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default