नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हटाया अतिक्रमण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा

नगर निगम आयुक्त सी पी राय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फव्वारा चौक, गांधी प्रतिमा के आसपास, गल्ला मार्केट, राज टॉकीज, मटन मार्केट, सीएस कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम के सामने, इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, गुलाबरा मेन रोड, मयूरा प्रसाद स्कूल के सामने, कमानिया गेट, इतवारी बाजार एवं पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में फुटकर व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए लगभग दस ट्रांसफार्मरों के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से व्यापारियों एवं नागरिकों को दोबारा ट्रांसफार्मरों के पास अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई।

इसके अतिरिक्त परासिया रोड स्थित साधी मोटर्स के पास सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत का निराकरण करते हुए संबंधित समस्या का समाधान किया गया, जिससे शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिकायत बंद कराई गई।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default