छिन्दवाड़ा/11 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा लगातार अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 मई 2026 की रात्रि में कार्यवाही करते हुए चौरई बायपास पर गिट्टी का परिवहन करने वाले एक डंपर क्रमांक MP22ZJ7787 को जप्त कर थाना चौरई की अभिरक्षा में आगामी कार्यवाही के लिये खड़ा किया गया।
इसी प्रकार गत दिवस की रात्रि में तामिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कोयले का वैध रॉयल्टी के बिना परिवहन कर रहे एक ट्रक क्रमांक MP28H2097 को जप्त कर थाना तामिया की अभिरक्षा में रखा गया। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ