सिहोरामाल के समीप हादसाआरोपी को लाते समय पुलिस वाहन और कार में टक्कर टीआई समेत चार पुलिस कर्मी घायल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आँखे छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोरामाल के समीप सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मी एक आरोपी को लेकर शासकीय वाहन से चौरई से छिंदवाड़ा आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक चौपहिया वाहन से टक्कर हो गई। यह हादसा दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, सिहोरामाल के समीप सामने से आ रहे चौपहिया वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनके साथ मौजूद एएसआई संजय राजपूत, आरक्षक कन्हैया सनोडिया, महिला आरक्षक राजकुमार बघेल और वाहन चालक अंकित नामदेव को

मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एयरबैग खुलने के कारण बड़ा हादसा टल गया और पुलिसकर्मियों की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अजय पाण्डेय और एएसपी आशीष खरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default