बिजली खंभे की स्पार्किंग से खेत और नर्सरी में लगी आग, ग्रामीणों ने बचाई गौशाला

बिजली खंभे की स्पार्किंग से खेत और नर्सरी में लगी आग, ग्रामीणों ने बचाई गौशाला
सच की आंखें, छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले उमरहार गांव में बिजली के खंभे में हुई स्पार्किंग के कारण खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित नर्सरी तक पहुंच गई, जिससे खेत और नर्सरी में लगे कई पौधे जलकर नष्ट हो गए।

घटना के दौरान पास में स्थित गौशाला भी आग की चपेट में आने की आशंका बन गई थी, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और लगातार प्रयासों से आग को गौशाला तक पहुंचने से रोक लिया गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने और आग के फैलाव को रोकने के लिए काफी मशक्कत की।
नर्सरी संचालक के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और नर्सरी के कई पौधे पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।

घटना के बाद गांव में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर नुकसान का आकलन करते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ