स्मार्ट मीटर से बकाया पर स्वतः कटेगी बिजली, भुगतान के बाद तुरंत होगी बहाली

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
स्मार्ट मीटर से बकाया पर स्वतः कटेगी बिजली, भुगतान के बाद तुरंत होगी बहाली
आमला। सच की आंखें आमला

आमला में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के तहत लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लेकर आए हैं। नए सिस्टम के अनुसार बिजली बिल बकाया होने पर सप्लाई स्वतः बंद हो जाएगी और भुगतान करते ही कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति पुनः चालू हो जाएगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस प्रक्रिया से लाइनमैन द्वारा कनेक्शन काटने और जोड़ने की पारंपरिक व्यवस्था की आवश्यकता कम हो जाएगी। निजी एजेंसी के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक आमला शहर में लगभग 7500 घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 2000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट ग्रिड सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली खपत की जानकारी भी मिल सकेगी। साथ ही यूपीआई आधारित प्रणाली से बिल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

योजना के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली उपयोग पर विशेष ऊर्जा शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव भी है, जिससे उपभोक्ता अपनी खपत नियंत्रित कर सकेंगे और बिल में कमी ला सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुसार सही बिल मिल सकेगा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default