उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानितहैदराबाद में खेलेंगे छिंदवाड़ा के शटलर


सच की आंखें छिंदवाड़ा -जिला बैडमिंटन संघ द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है इस कैंप के माध्यम से नवोदित  खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेल की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर उनके खेल स्तर में सुधार किया जा रहा है ।
मुख्य प्रशिक्षक जावेद खान ने बताया कि कैंप में लगभग 150 बालक बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर बैडमिंटन खेल के गुर सीख रहे है जिन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षक अंकुर  खतारे , महिमा यादव, अथर्व गुप्ता, जय राजपूत , लक्ष्मी मार्को, ओम साहू दे रहे है ।आयोजन अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैंस ने बताया कि 14 जून को खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग प्रदान कर उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा हैं।  अखिल भारतीय बैडमिंटन स्पर्धा हैदराबाद एवं जूनियर स्पर्धा खरगोम में भाग लेने खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरूस्कृत किया गया  साथ ही बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षक एवं अंपायर्स को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया तथा आभार प्रदर्शन दीपक राज जैन ने किया । इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु समाजसेवी नरेंद्र साहू,संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस,जिला जेलर प्रतीक जैन,प्रशांत पराड़कर,डॉ अनिल जैन,दीपक राज जैन,हरीश खंडेलवाल, विजय पवार,संजय विश्वकर्मा, राकेश चौरसिया उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ