शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 7 विज्ञापन स्टैंड जप्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/14 मई 2026/ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को निगम अमले ने दीनदयाल पार्क के सामनेपंचायत भवन के पासजिला न्यायालयउद्योग कार्यालयकलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के अंदर तक अभियान चलाकर सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाया।

       कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फुटकर व्यापारियों को अलाउंसमेंट के माध्यम से हिदायत दी गई कि वे सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण न करें और निर्धारित सीमा में ही व्यापार करें। अभियान में कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए विज्ञापन स्टैंड हटाए गएजो आवागमन में बाधा बन रहे थे। निगम अमले ने मौके से विज्ञापन स्टैंड जप्त किए। इसके अतिरिक्त पाल-तिरपाल हटाकर संबंधित लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। अभियान के दौरान जप्त किए गए 7 नग विज्ञापन स्टैंड फटका मशीन शाखा में जमा कराए गए।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default