ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात पुलिस को बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात पुलिस को बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 257/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने दस्तयाब कर सकुशल परिजनों से मिलाया।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना देहात में दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित विवेचना शुरू करते हुए विशेष टीम गठित की। टीम ने सक्रियता और सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सउनि संदीप राजपूत एवं आरक्षक सौरभ बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default