हनोतिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा दो बाइक आपस में टकराईतीन लोगों की मौत एक घायल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें जुन्नारदेव रविवार शाम लगभग 6:00 बजे हनोतिया मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के बीएमओ सुरेश नागवंशी से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को शाम 6:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया था, जिसमें से दो लोग मृत अवस्था में थे वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में मृत चंद्रभान पिता शंकरदीन यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धादरा, सोनू पिता कलीराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बाम्हनवाड़ा, चमन पिता रामनरेश यादव उम्र 16 वर्ष निवासी धादरा शामिल है। पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में तीनों मृतक का पीएम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई है वहीं लोगों ने हादसे की वजह बेलगाम स्पीड को बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default