पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/31 मई 2026/ शहर में पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम की जलप्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न जलप्रदाय लाइनों एवं टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में एक दिन के लिए पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।

     जलप्रदाय शाखा के अनुसार शनिचरा बाजार टंकी से जुड़े गांधीगंज, लालबाग, चुनाभट्टी, बसंत कॉलोनी, बजरंग नगर, गणेश कॉलोनी, बाबन पटेल कॉलोनी, न्यू पंजाब लॉन क्षेत्र, काली मंदिर, धरम टेकड़ी, बैंक कॉलोनी, यादव कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, शनिचरा बाजार क्षेत्र, डी-नेम वाली गली, जगन्नाथ स्कूल, रामबाग, मन मंदिर, नई आबादी, खुशी राजवाड़ा लॉन, जैन मंदिर क्षेत्र, पूजा शिवी रोड एवं सिवनी रोड क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी।

     इसी प्रकार 11 एमएलडी प्लांट (पाठाढाना-बोदरी नदी) से जुड़े वर्धमान सिटी के सामने, गनी नंबर-5, देवधाम, चंदन विहार, विनायक नगर, गोंडी मोहल्ला एवं भारत नगर क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

     डीडीसी लाइन से जुड़े विवेकानंद कॉलोनी, जज कॉलोनी के सामने का क्षेत्र, कोलाढाना, गुलमोहर कॉलोनी, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, सुभाष कॉलोनी, चूड़ी कंपाउंड, शांति कॉलोनी एवं काबरा कॉलोनी में भी जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

     सब्जी मंडी डायरेक्ट सप्लाई लाइन से साउथ सिविल लाइंस, चौकसे कॉलोनी, पंचशील, गीता नगर, पत्रकार क्षेत्र तथा बस स्टैंड क्षेत्र में जलप्रदाय बंद रहेगा। वहीं इमलीखेड़ा लाइन से जुड़े सर्रा एवं धनिया क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

     चंदनगांव पंचायत क्षेत्र के पुरानी बस्ती, चंदनगांव, 50 एएफ कॉलोनी, भरता देव रोड, आनंद लॉन तथा कृष्णा आईटीआई के आसपास के क्षेत्रों में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

     इसके अलावा छोटी बाजार टंकी से जुड़े मेन रोड छोटी बाजार, पाटनी धर्मशाला, राम मंदिर के पीछे का क्षेत्र, पुराना पावर हाउस क्षेत्र, शशि चौक, रघुवंशी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, धीमरी मोहल्ला, मीरा पार्क के सामने, पातालेश्वर क्षेत्र, गीतांजलि कॉलोनी, त्रिलोकी नगर, चूड़ा बाबा मंदिर एवं जनता कॉलोनी में जलप्रदाय बंद रहेगा। 15 एमएलडी टंकी से जुड़े चंदनगांव हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइंस, देवरे कॉलोनी, राजनगर, गुरैया रोड तथा टीआईटी के पीछे के क्षेत्रों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह पूर्व में कर लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ