भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू के नेतृत्व में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, सर्वसमाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
दतलावादी में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के साथ बांटा भाईचारे का संदेश"

ईद-उल-अजहा पर दतलावादी में गूंजी कौमी एकता की मिसाल, ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू के नेतृत्व में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, सर्वसमाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश
मनेश साहु संपादक...✍️
सच की आंखें न्यूज़ दतलावादी। ईद-उल-अजहा के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत दतलावादी में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने सहभागिता कर भाईचारे और सद्भाव का परिचय दिया।
कार्यक्रम के तहत बूथ क्रमांक 201 एवं 202 पर प्रधानमंत्री **** के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर चर्चा की।इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतलावादी पंचायत क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से आत्मीय भेंट की तथा ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार त्याग, समर्पण, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नितेश राजपूत, जाहिर खान, पत्रकार इजराइल भाई सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।दतलावादी में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया। दिया भाईचारे का संदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default