बीमा सुरक्षा बनी परिवार का सहारा, SBI Life ने दिया 10 लाख रुपये का दावा भुगतान



सच की आंखें आठनेर। भारतीय स्टेट बैंक की State Bank of India Athner Branch शाखा द्वारा ग्राहक हित में किए गए बीमा सुरक्षा प्रयास का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। शाखा में एक व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) को सुरक्षित करने हेतु SBI Life Insurance की पॉलिसी की गई थी। उक्त पॉलिसी धारक श्री नरेंद्र सलामे (उम्र 35 वर्ष) का दुर्भाग्यवश निधन हो जाने पर SBI Life Insurance द्वारा लगभग 10 लाख रुपये का दावा (Claim) स्वीकृत कर उनकी नामांकित सदस्य श्रीमती भगवंती सलामे निवासी बोथी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस कठिन समय में प्राप्त आर्थिक सहयोग से भावुक हुईं श्रीमती भगवंती सलामे ने State Bank of India Athner Branch टीम एवं SBI Life Insurance का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीमा सुरक्षा के कारण परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

इस अवसर पर SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुदीप मुसरे, CM DVAS श्रीमती प्रज्ञा पचौरी, शाखा प्रबंधक श्री विवेक कुमार, सर्विस मैनेजर श्री सुदीप जैन, FO श्री रमेश रामावत, SBI Life के एरिया मैनेजर श्री आलोक पांडे, श्री मोहित जगताप सहित बैंक एवं SBI Life का स्टाफ उपस्थित रहा।

शाखा द्वारा ग्राहकों को बीमा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ