सच की आंखें छिंदवाड़ा
रेलवे स्टेशन रोड तिलक मार्केट में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पूर्व मुखी श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर परिसर में शनि जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थापित शनि देव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया शनि जयंती के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा पंडित अर्पित पांडे के सानिध्य में शनि देव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-पाठ एवं महाअभिषेक संपन्न कराया गया भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शनि देव के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती के समापन के पश्चात हनुमान जन्मोत्सव मैं जनसहयोग से दी गई एवं बची हुई खाघ सामग्रियों से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया सुबह से शुरू हुआ पूजा-पाठ का यह दौर देर रात तक जारी रहा जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी अशोक सिंह प्रमुख संरक्षक गोविंद माहौरे प्रमुख मार्गदर्शक नंदकिशोर साहू प्रमुख सलाहकार अशोक सतीजा आंतरिक अध्यक्ष ईशान मेद उपाध्यक्ष एवं मंदिर मुख्य पुजारी अनिल मालवी एवं ट्रस्ट के सभी सदस्य समेत श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ