सच की आंखें सच की आंखें छिंदवाड़ा: आज दिनांक 16 मई 26 दिन शनिवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद कमलनाथ, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया के मार्गदर्शन में कांगे्रस की विचारधारा से आमजन को जोड़ने और वर्तमान सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्यान्न तेल में बढ़ोतरी और देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सिवनी प्राणमोती घुरला बाबा टेकरी में बैठक का आयोजन किया गया और वार्डवासियों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया और प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, साक्षी चौबे, साधना जंघेला द्वारा वार्ड की श्रीमती अर्चना पति रवि की वार्ड प्रभारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की और कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने संकल्प लिया। इस अवसर पर विनोद काम्बले, प्रतिक्षा बेले, रोशन इंगले, सुमित भाॅवरकर, प्रतिभा ब्रम्हे, रशिका बघेल, रूपकली डेहरिया, दुर्गा नागवंशी, अनिल सोमकुॅवर, अनिल गजभिये सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।
सादर प्रकाशनार्थ
0 टिप्पणियाँ