सच की आंखें छिन्दवाड़ा/28 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एसडीएम परासिया श्री शुभम यादव के मार्गदर्शन में सभी वन ग्रामों में ई-विकास प्रणाली के संबंध में कैंप लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में गत दिवस विकासखंड परासिया के वनग्राम चोपन टेकरी में रात्रिकालीन कैंप लगाकर वनपट्टा धारी किसानों के ई-विकास प्रणाली में पंजीयन किया किया गया।
किसानों के पंजीयन के बाद वनपट्टा भूमि का सत्यापन एसडीएम परासिया की लॉगिन आईडी से अप्रूवल की कार्यवाही पूर्ण होने पर संबंधित वनपट्टा धारी किसानों के ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन जारी हो जाएंगे एवं वनपट्टा धारी किसान संबंधित समिति, मार्कफेड एवं निजी आदान विक्रेताओं केंद्रों से अपनी खरीफ फसलों के लिए उर्वरक प्राप्त कर पाएंगे।
गत रात्रिकालीन ई-विकास प्रणाली कैंप में अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, कृषि विस्तार अधिकारी उमरेठ श्री जी.एस. वाडीवा एवं स्थानीय कृषि आदान विक्रेताओं में श्री पवन पवार, श्री मोहित पवार, ग्राम कोटवार श्री राम प्रसाद मस्तकार एवं ग्राम पटेल श्री शिव प्रसाद भलावी एवं स्थानीय ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ