खनिज विभाग की कार्रवाई : रेत के अवैध परिवहन एवं उत्खनन में 3 ट्रेक्टर जप्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/28 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आज जिले के विकासखंड तामिया के बिजोरी में रेत का अवैध परिवहन करने पर 01 ट्रेक्टर को जप्त कर थाना तामिया की अभिरक्षा में खड़ा किया गया।

     इसी प्रकार कुलबेहरा नदी गांगीवाड़ा में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 01 ट्रेक्टर को जप्त कर थाना देहात की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं कुलबेहरा नदी भरतादेव में रेत का अवैध उत्खनन करने पर 01 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना कोतवाली की अभिरक्षा में आगामी कार्रवाई हेतु खड़ा किया गया। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगामी कार्रवाई के लिये प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default