किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था हमारी प्राथमिकता : शैलेंद्र रघुवंशी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0



सच की आंखें छिंदवाड़ा/चौरई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता एवं किसानों के लिए की गई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शैलेंद्र रघुवंशी ने खरीदी केंद्रों पर पीने के पानी, बैठने एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तौल कांटों की जांच कर खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने एवं खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर मैदान में सक्रिय है। वहीं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चावड़ा के नेतृत्व में किसान मोर्चा गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में जिले में संगठन किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों से कहा कि किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए तथा खरीदी प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन खरीदी केंद्रों पर आवक अधिक है, वहां अतिरिक्त तौल कांटे एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चांद दान सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा, डॉ. विजेंद्र ठाकुर, महामंत्री सौरभ भार्गव, आदित्य ठाकुर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default