तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली
तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली

छिंदवाड़ा। जिले के कोठीदेव क्षेत्र स्थित 11-12 नंबर ओपनकास्ट खदान के पास बने तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तराक के 7-8 युवक जन्मदिन मनाने के लिए तालाब किनारे पहुंचे थे। जन्मदिन मनाने के दौरान कुछ युवक तालाब में नहाने उतर गए। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मृतकों की उम्र लगभग 16 और 17 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ