सच की आंखें
छिंदवाड़ा__रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के तत्वावधान में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, छिंदवाड़ा में “जैव विविधता महोत्सव एवं वसुंधरा रत्न अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट प्रतियोगिता” एवं “जैव विविधता फोटोग्राफी प्रतियोगिता” का आयोजन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित डाक्टर रोटे अनुराग माथुर ,राज्य स्तरीय “जैव विविधता अवार्ड” प्राप्त रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी,पर्यावरण विद श्रीमति मनीषा परिहार ,प्रकृति मित्र एवं साहित्यकार रोहित रूसिया ,रोटरी क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता,उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे विनित पटौदी,आयशा लोधी मंचासीन थे।कार्यक्रम का शुभारंभ पौधे की पूजा अर्चना कर अतिथियों ने किया।समस्त अतिथियों का स्वागत पौधे भेट कर रोटरी क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विश्व जैव विविधता दिवस 22मई को भोपाल स्थित आई आई एफ एफ में राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार में प्रथम स्थान पर पर सम्मान प्राप्त करने पर रोटरी क्लब एवं समस्त समाजसेवियों द्वारा रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी का विशेष नागरिक अभिनंदन सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में एन एस एस के जिला संगठक रविन्द्र नाफड़े द्वारा “वसुंधरा गीत”प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।अपने स्वागत उद्बोधन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने सभी का स्वागत पौधे भेट करते हुए कहा कि आप सभी इस जिले की पर्यावरणीय धरोहर को संरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है ।आप सभी ने अपनी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देते हुए रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जैव विविधता फोटो ग्राफी प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में शमिल हुए साथ ही हमारे जिले के सभी एज ग्रुप के प्रकृति मित्रों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट कम्पीटिशन में इतनी बड़ी संख्या में भाग लिए ये जैव विविधता संरक्षण के प्रति आपकी जागरूकता का परिचय है।रोटरी ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा आज जैव विविधता महोत्सव में विषय विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरणीय दृष्टि दी गई जानकारी प्राप्त कर आप सभी के द्वारा जिले में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बेहतर प्रयास करेंगे। आज इस कार्यक्रम का आकर्षण क्रेंद्र जिले के आप सभी पर्यावरण हितैषियों को वसुंधरा रत्न अवार्ड से नवाजा गया है।आप सभी रोटरी क्लब स्वागत करता है एवं सम्मानित होने पर बधाई प्रेषित करता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अनुराग माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि“जैव विविधता हमारे जीवन का आधार है। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा।”वक्ता के रूप में उपस्थित वर्ड वाचर श्रीमति मनीषा परिहार ने कहा कि“आज पक्षियों एवं वन्य जीवों की घटती संख्या गंभीर चिंता का विषय है। हम लगातार वर्ल्ड बर्ड काउंटिंग और गिद्ध संरक्षण जैसे कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। प्रकृति संरक्षण में समाज की सहभागिता बेहद आवश्यक है।”गीत कार पर्यावरण हितैषी रोहित रूसिया ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादाई गीत बसुन्धरा के सुंदर गुणों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि“धरती केवल संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की धरोहर है। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची मानवता है।”कार्यक्रम में रोटेरियन साथियों में रोटे अमित मक्कड़, रोटे निलेश लाठ, रोटे जयेश गुप्ता,विशेष रूप से उपस्थित थे। जिन पर्यावरण हितैषियों को वसुंधरा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया उसमें श्रीमती मनीषा परिहार,रोहित रूसिया,आयशा लोधी,आराधना पवार, अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमति अर्चना माहोरे, आर एस कुशवाह, श्रीमति लता नागले, श्रीमति तृप्ति सिंह,सुश्री आराधना शुक्ला, किरण सोनी, मंजू सोनी, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, शैलेंद्र रिजवान, महेश बंदेवार, आराधना पाटिल, दिव्या, रवींद्र नाफ़डे, श्यामल राव, हेमंत गोदरे , देवेंद्र उपासनी,डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा,डॉ महेश बंदेवार,मुकेश दीक्षित,दिलीप मकड़े, सरफराज खान ,श्रीमति मंजू डेहरिया,सुरेखा लोखंडे, बंदना भट,शेफाली वर्मा,प्रियंका पवार , अमिता राजपूत, कोशिमा रजक,ग्रेसी चौकीकर,डिंपल इवनती,परी इवनती, ,अंजू चौरसिया, उर्मिला सिंह,श्वेता नायक , शैलेंद्र उज्वने इनोश रजक, रूपाली वर्मा, मोनिका मालवीय, आदितांश चौरसिया, मोक्षिता वाघमारे,शेफाली वर्मा, दिव्या कटारे, ,आरोही, आदविका राय, युक्ता वर्मा, इस्मा ईमान, मोनिका राय
बच्चों की सहभागिता भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें तपस्या राय, मोक्षिता बागमारे एवं युक्त वर्मा सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण हितैषी आयशा लोधी ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमति लता नागले ने किया।कार्यक्रम का समापन “प्रकृति बचाएंगे, भविष्य सजाएंगे” के संदेश के साथ किया गया।
0 टिप्पणियाँ