चार माह पहले निकाली सीसी रोड की राशि, निर्माण आज तक अधूरा; पंचायत में बड़ा सवाल

चार माह पहले निकाली सीसी रोड की राशि, निर्माण आज तक अधूरा;  पंचायत में बड़ा सवाल
चार माह पहले निकाली सीसी रोड की राशि, निर्माण आज तक अधूरा;  पंचायत में बड़ा सवाल
तामिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड बनाए बिना ही राशि आहरित कर ली गई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में 1 लाख 56 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण स्वीकृत था। लेकिन 2 जनवरी को सीमेंट, गिट्टी और रेत के नाम पर 95 हजार 260 रुपए की राशि निकाल ली गई। चार माह बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए स्वीकृत किए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से योजनाएं कागजों में ही पूरी हो जाती हैं और धरातल पर काम दिखाई नहीं देता।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जीओटैग और निरीक्षण के दावों के बावजूद बिना कार्य हुए राशि का भुगतान कैसे हो गया। इससे जनपद स्तर की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत सिंगोड़ी के सचिव मनीष सल्लाम से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने कहा कि राशि निकाल ली गई है और जब आवश्यकता होगी तब रोड निर्माण कराया जाएगा।

इस बयान के बाद ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी है और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

बाइट – प्रमोद डेहरिया, ग्रामीण
“चार महीने से रोड का काम शुरू नहीं हुआ है, सिर्फ पैसे निकाल लिए गए हैं। गांव में गुस्सा है और जांच होनी चाहिए।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ