सच की आंखें
छिंदवाड़ा: 27.05.26 - कला संगम शास्त्री नृत्य एवं संगीत महोत्सवरू का पाँचवां संस्करण 30 और 31 मई को बादल भोई जनजातीय संग्रहालय ओपन ऑडिटोरियम में शाम 6.30 से होगा भव्य आयोजनं किया गया है, जिसमें सभी के लिये प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है । कलासंगम के निर्देशक अमित डोले कलाक्षेत्र फाउंडेशन के भूतपूर्व छात्र हैं, रिसर्च कर रहे हैं। यह दूरदर्शन के ग्रेडेड आर्टिस्ट हैं एवं सीसीआर टी स्कॉलरशिप से सम्मानित हैं। अमित डोले कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर चुके हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनका उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देना और स्थानीय जनता को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना है। यह महोत्सव कलाप्रेमियों के लिए एक दुर्लभ अवसर है जहाँ वे एक ही मंच पर विभिन्न शास्त्रीय विधाओं के दिग्गजों को एक साथ प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। इस वर्ष महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए इस वर्ष देश के कोने-कोने से प्रख्यात कलाकार पधार रहे हैं, जिनकी प्रस्तुतियां इस प्रकार है - जिसमें दिनांक 30 मई को धीरेन्द्र तिवारी (दिल्ली): कथक नृत्य की अद्भुत प्रदर्शन करेंगे, श्वेता प्रचांडे (चेन्नई): भरतनाट्यम की भव्यता और जीवंतता को मंच पर उतारेंगी। अमित डोले (छिंदवाड़ा): स्थानीय गौरव, भरतनाट्यम नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे । इसी क्रम में दिनांक 31 मई को पद्मश्री अरूणा मोहंती एवं ग्रुप (भुवनेश्वर): ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधेंगे। रंजीत बाबू एवं विजिना वासुदेवन (चेन्नई): भरतनाट्यम (जुगलबंदी) प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। श्रीलक्ष्मी गोवर्धनन (केरल): कुचिपुड़ी नृत्य की उत्कृष्ट भाव-भंगिमाएं प्रस्तुत करेंगी। इस वर्ष बारह दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों एवं कलासंगम इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस के छात्रों को पद्मश्री कलाकार के द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही कलासंगम की नई पहल इस वर्ष से संस्थान के दो बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी ।। संस्था के बच्चे को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर मोस्ट, डेडिकेटेड स्टूडेंट एवं हंड्रेड पर्सेंट अटेंडेंस के लिए भी पुरस्कृत किया जाएगा । संस्था के निर्देशक अमित डोले का सभी कलाप्रेमी जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें एवं इस शास्त्रीय नृत्य का लाभ अर्जित करें ।
0 टिप्पणियाँ