सच की आंखें छिन्दवाड़ा/27 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए पेंच नदी न्यूटन चिखली में 02 ट्रैक्टरों को रेत का अवैध उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। जप्त वाहनों को थाना न्यूटन चिखली की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
इसके साथ ही तामिया क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 03 ट्रैक्टरों को जप्त कर थाना तामिया की अभिरक्षा में आगामी कार्रवाई के लिये खड़ा किया गया। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत आगामी कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ