अंबाडा पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई : फोन पर धमकी देने और लाठी लेकर दहशत फैलाने वालों पर मामला दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अंबाडा पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई : फोन पर धमकी देने और लाठी लेकर दहशत फैलाने वालों पर मामला दर्ज


सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। थाना जुन्नारदेव अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाडा ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए फोन पर धमकी देने तथा हाथों में लाठी लेकर गांव में दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को फोन कर जान से मारने एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही थीं। इसके साथ ही वही आरोपी लाठी लेकर गांव में खुलेआम घूमते हुए लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न कर रहे थे, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना प्राप्त होते ही अंबाडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की। जांच में आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, धमकी, मारपीट या भय का वातावरण बनाने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कठोर कार्रवाई की जाएगी।अंबाडा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फोन पर धमकी देता है, हथियारनुमा वस्तुओं के साथ दहशत फैलाता है या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default