सच की आंखें छिन्दवाड़ा/23 मई 2026/ शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य में 01 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत उर्वरकों का उठाव एवं वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जाना है। इसी के तहत किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आदिवासी विकासखंडों जुन्नारदेव, तामिया, हर्रई एवं बिछुआ के दूरस्थ ग्रामों में किसानों के लिए ई-टोकन बुकिंग एवं ई-विकास बलराम एप्लीकेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के विकासखंड तामिया एवं जुन्नारदेव के जनपद सभागार में ई-विकास प्रणाली की ट्रेनिंग आयोजित की गई। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित वॉलिंटियर्स युवक-युवतियों को ई-विकास प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स को बताया गया कि वे अपने-अपने ग्रामों के किसानों के लिए निःशुल्क ई-टोकन बुकिंग कर सकेंगे। ऐसे किसान जिन्हें मोबाइल के माध्यम से ई-विकास प्रणाली में ई-टोकन बुक करने में कठिनाई होती है, वे ग्राम पंचायत के शासकीय कर्मचारियों एवं प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स की सहायता से उर्वरक बुकिंग करा सकेंगे। शासन के निर्देशानुसार कृषि, सहकारिता, राजस्व एवं पंचायत विभाग के साथ निजी आदान विक्रेताओं द्वारा भी किसानों का निःशुल्क पंजीयन कर ई-टोकन बुकिंग की जा रही है।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से सिकमी किसान (बटाईदार), मृत किसान, अक्षम एवं वृद्ध किसान तथा फार्मर आईडी नहीं बने किसानों की ई-टोकन बुकिंग पर फोकस किया गया। सिकमी किसानों के लिए एग्री स्टैक पोर्टल के ऑथराइजेशन मॉड्यूल की जानकारी दी गई। किसानों को सही उर्वरकों के चयन एवं नजदीकी उर्वरक विक्रेताओं से टोकन बुकिंग करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री प्रमोद सिंह उट्टी, श्री योगेश उईके, श्री एस.एस.मरकाम सहित कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम/एटीएम आत्मा एवं लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित
0 टिप्पणियाँ