सच की आंखें छिन्दवाड़ा:- शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि का कार्यक्रम राजीव भवन में सम्पन्न हुआ। शहर कांग्रेस कमेटी के पदधिकारियों कार्यकर्ताओं व सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू जी के छाचाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के नवनिर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए योगदान को याद किया।
आयोजित दोनों ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था। उन्होंने स्वतंत्र भारत को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था, औद्योगिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित संस्थानों और नीतियों ने देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखते थे। आज भी उनके विचार और आदर्श देशवासियों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में महिलाओं की शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक उत्थान को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका सपना एक ऐसे आधुनिक भारत का था, जहां हर वर्ग को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उनके विचार आज भी देश की एकता, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले, संगठन महासचिव श्री गुरूचरण खरे, राजीव तिवारी शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, आशीष चौधरी, टिंकू राय, आरिफ ठाकुर,अजय सिन्हा, दीपक वाजपेयी, डॉ. शबाना यास्मीन खान, पंचम अमरोदे, बलराम सिंह चौहान, गजानंद खिरेकर, सुरेश भावे, संजय विश्वकर्मा, मुन्ना धुर्वे, वीणा जैन, सिंधु यादव, सन्नो कुमरे, सालिका कडेआम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प भी लिया।
फोटो-01, 02
------------------------------
ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों व विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
छिन्दवाड़ा:- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे आगामी पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकों में सम्मिलित होने के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को प्रात: 7.15 बजे ईंदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईंद की मुबारकबाद देंगे। दोपहर 01 बजे चौरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सम्मिलित होने के उपरांत दोपहर 03 बजे चांद पहुंचकर चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित होंगे। अपरान्हृ 04 बजे चांद के रानीखैरी पहुंचकर महायज्ञ में सम्मिलित होंगे तदोपरांत सांय 6.30 बजे बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।
दिनांक 29 मई 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छिन्दवाड़ा कांग्रेस ग्रामीण भाग एक एवं दो की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दिनांक 01 जून 2026 को प्रात: 11.30 बजे अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस की आयोजित बैठक में उपस्थित होने के पश्चात दोपहर 02 बजे हर्रई ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस की बैठक में सम्मिलित होंगे। सांय 06 बजे राजीव भवन में आयोजित शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित होंगे। दिनांक 02 जून 2026 को दोपहर 12 बजे धनौरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के उपरांत दोपहर 1.30 बजे आंचलकुण्ड दरबार में आंचलकुण्ड वाले महाराज के द्वारा नौतपा के 9 दिनों तक की जाने वाली तपश्या व यज्ञ व पूजा अर्चना में सम्मिलित होंगे।
------------------------------
उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
-बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकें होंगी जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत बैठक प्रारंभ हुई जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। संगठनात्मक बैठकों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने गए।
उमरेठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए बूथ कमेटियों, पंचायत कमेटियों की अहम भूमिका है। इसीलिये इनके गठन में किसी भी तरह की लापरवाही ना की जाए। जहां आवश्यकता हो जिला स्तर पर सम्पर्क कर मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की बूथ कमेटियों और पंचायत कमेटियों के गठन पर सतत रूप से नजर है। नेताद्वय तक सभी जानकारियां पहुंच रही है। विगत दौरे में माननीय नकुलनाथ जी ने बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया था। आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने साथ ही उन्हें अमल में लाने के लिए आश्वस्त किया।
आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, गुरूचरण खरे, राजीव तिवारी, इन्द्रपाल पटेल, मानक बेलवंशी, प्रमोद सूर्यवंशी, प्रदीप राय सहित क्षेत्रीय अध्यक्षगण व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
फोटो- 03
------------------------------
सब्जी मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार हो- पुष्पेन्द्र सिंह
छिन्दवाड़ा:- जिला किसान कांगे्रस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले की प्रमुख सब्जी मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं में किसान हित में सुधार होना चाहिये। जिले भर के सब्जी उत्पादक किसान सब्जी बेचने उक्त मण्डी में आते है। सब्जी मंडी में किसानों के लिये शेड नहीं होने से उनकी सब्जियों को रखने में जगह एवं शेड उपलब्ध नहीं होने से विशेषकर भीषण गर्मी एवं वर्षा ऋतु में किसानों की सब्जी तेज धूप एवं बरसात में पानी से फसलें खराब होती है । सब्जी मंडी में किसानों के लिये पर्याप्त छाया और पीने के पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिये । इसके अतिरिक्त मंडी में किसानों के लिये निःशुल्क पार्किग होनी चाहिये । किसानों को अपने वाहन खडे़ करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है । सब्जी मंडी में पर्याप्त स्वच्छता व साफ सफाई भी होनी चाहिये। जिले के सब्जी उत्पादक किसानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को देखते हुये उन्होंने सब्जी मंडी में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण हेतु जिला किसान कांगे्रस की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है।
0 टिप्पणियाँ