सड़क से हटाया अतिक्रमण, राजस्व अमले ने की कार्रवाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें आमला। ग्राम पंचायत अंधारिया में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। लंबे समय से सड़क किनारे किए गए निर्माण और लगाए गए पेड़ों के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद राजस्व अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default