सांसद बंटी विवेक साहू ने अर्पित की श्रद्धाजंलि


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने निधीश सक्सेना के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत स्वर्गीय संतोष सक्सेना को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत स्वर्गीय संतोष सक्सेना को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदार करे। इस अवसर पर सुधीश सक्सेना, आशीष सक्सेना, मनोज सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, सुशील गोलू चौधरी, चंद्रभान देवरे, विशवेन्द्र बैस, पप्पू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ