निगम आयुक्त ने सत्कार चौक क्षेत्र में नाली सुधार एवं सीवरेज से जोड़ने के दिए निर्देश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच कि आंखें छिंदवाड़ा

नगर निगम आयुक्त सी पी राय ने नागरिकों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सत्कार चौक क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की नालियों की शीघ्र मरम्मत कर गंदे पानी के बहाव को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाए, ताकि सड़क से गुजरने वाले लोगों को जलभराव एवं गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, स्वच्छता अधिकारी अनिल मालवीय, एमपीयूडीसी के अधिकारी, उपयंत्री तथा नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default