सच की आंखें न्यूज़ का असर : श्रीराम तिराहा चर्च के पास स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शुरू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सच की आंखें न्यूज़ का असर : श्रीराम तिराहा चर्च के पास स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शुरू
सच की आंखें न्यूज़ का असर : श्रीराम तिराहा चर्च के पास स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शुरू

जुन्नारदेव। श्रीराम तिराहा चर्च के आसपास तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटना की आशंका को लेकर “सच की आंखें न्यूज़” द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा तिराहा क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर की मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस चौराहे पर चारों दिशाओं से तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में हमेशा हादसे का डर बना रहता था। नागरिकों ने यहां स्पष्ट और मजबूत स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई थी।

अब स्पीड ब्रेकर की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है और प्रशासन से आगे भी सड़क सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है। लोगों ने “सच की आंखें न्यूज़” द्वारा जनहित की समस्या उठाने पर सराहना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default