जुन्नारदेव में बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, शांति रैली निकाली गई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें जुन्नारदेव। विश्व को शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की त्रिगुण पावनी पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर बौद्ध महासभा जुन्नारदेव द्वारा स्थानीय बौद्ध विहार में आकर्षक साज-सज्जा कर विशेष आयोजन किया गया। सुबह से ही बौद्ध अनुयायियों का विहार में आगमन शुरू हो गया था।

बौद्ध महासभा के सचिव श्याम खादीकर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दिन में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कर ध्यान साधना की गई। इसके पश्चात शाम 6 बजे संजू वाईकर एवं हिमांशु खातरकर के नेतृत्व में भगवान बुद्ध की सुंदर झांकी सजाकर नगर में शांति रैली निकाली गई।

रैली के दौरान वंश सूर्यवंशी एवं वैभव सरनकर द्वारा पूरे मार्ग में खीर प्रसादी वितरित की गई। शांति रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। इसके बाद रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पुनः बौद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर बौद्ध महासभा अध्यक्ष उमेश अतुलकर ने भगवान बुद्ध के विश्व शांति के संदेश को साझा किया। कार्यक्रम में संरक्षक रामनाथ उबनारे, गोपाल खातरकर, आशा खादीकर, राहुल नागले, नैतिक खादीकर, मीना वरवड़े, आशा चंदेलकर, जितेंद्र माहोरे, आयुष वरवड़े, दीपक नागले, मीना उबनारे, रवि साहू, माखन सरनकर, आकाश सहारे सहित बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default