श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। बसंत कॉलोनी छिन्दवाड़ा में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में शनिवार की शाम को सांसद बंटी विवेक साहू ने पहुंचकर कथावाचक डॉ. अनिल शास्त्री का आर्शीर्वाद प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथावाचक श्री शास्त्री जी का शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया। राधा कृष्ण महिला मंडल के द्वारा 15 मई से 23 मई तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, भरत घई, अरविंद राजपूत, अलकेश लांबा, शशांक चंदेल, ओम गुप्ता सहित राधा कृष्ण महिला मंडल की समस्त महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default