सच की आंखें छिंदवाड़ा - माँ दुर्गा गणेश शनि सेवा समिति पी डव्लू डी परिसर शिवनगर कॉलोनी में शनि जनमोत्स्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने जानकारी देते हुये बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनि जनमोत्स्व बड़े धूमधाम से मनाया गया है जिसमें समिति द्वारा दिनाँक 16-05-2026 दिन शनिवार को शाम 7 बजे अभिषेक ओर हवन पूजन किया गया । वट सावित्री पर्व हेतु मंदिर परिसर में बड बृक्ष की बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा दिन भर पूजा अर्चना की गई तथा सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा शनि महाराज की पूजा अर्चना कर पूण्य लाभ अर्जित किया गया दिन भर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद भंडारा ग्रहण किया । पूजन कार्यक्रम में श्री पंडित राम शर्मा , श्री धनराज यादव , श्री गणपत साहू ,श्री रोमी राय,श्री रिषु पारासर,श्री शिव मालवी , श्री कृष्णा राव ताठे , श्री चुन्नीलाल खुराना ,श्री सुशील पटवा,श्री देवेन्द्र अग्निहोत्री,श्री विनोद पूरी,श्री शिव राव पवार,श्री शिव प्रसाद सूर्यवंशी,श्री एस डी शर्मा, श्री गोलू कांता , श्री राजा ब्रम्हे,श्री शुभम चंद्रवंशी,श्री रिंकू बैस तथा श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा , श्री सुरेंद्र दुबे मंदिर पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ