सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- भाजपा की केन्द्र सरकार के 12 साल काले धब्बे के सामना है। इन वर्षों में नागरिकों ने सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा निर्मित आपदाओं, परेशानियों और संकटों का सामना किया है। यह बात सर्वविदित और सर्वव्यापी भी है, जनता आज भी आर्थिक मोर्चे पर जूझ रही, लेकिन मालामाल भाजपा सरकार हो रही। विदेश व्यापार नीति और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल होने पर देशहित की आड़ लेकर नाकामी को दबाने और छिपाने में जुटी हुई है। लेकिन सच्चाई जनता सच्चाई जानती है। भाजपा 12 साल की उपलब्धियां बताने नहीं बल्कि अपनी नाकामी के लिए जनता से माफी मांगने घर-घर पहुंचे जो ज्यादा हितकारी होगा। उक्त उदगार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो ने उपलब्धियां बताने घर-घर पहुंचने वाली भाजपा पर कटाक्ष करते हुए व्यक्त किए हैं।श्री मागो ने जारी बयान में उन्होंने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 12 सालों में युवाओं को भरपूर बेरोजगारी दी है। किसान भाइयों को बदहाली और तंगी दी है। छात्र-छात्राओं को पेपर लीक दिए हैं और भर्ती परीक्षाओं में घोटाले दिए हैं। नागरिकों को भरपूर महंगाई दी, भ्रष्टाचार दिया और विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ घोषणाएं दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद के बढ़े हुए मूल्य दिए हैं। सरकार के 12 साल की यही नाकामी है जिसे छिपाने और बढ़ती हुई महंगाई पर जनता के बढ़ते आक्रोश को दबाने के लिए भाजपा अपनी नाकामियों को उपलब्धियों का नाम देकर घर-घर पहुंचने की तैयारी कर रही। मेरी भाजपा को व्यक्तिगत सलाह है कि वह घर-घर पहुंचें और हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगें कि उनकी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी का जो पहाड़ खड़ा किया है उसके नीचे दबे नागरिकों का दम पहले ही घुट चुका है अब वे केवल इस उम्मीद है कि कभी तो दिन बदलेंगे और जुमले में नहीं हकीकत में अच्छे दिन आएंगे, क्योंकि अच्छे दिनों में भी अच्छे दिन का सपना दिखाकर बुरे दिनों में लाने वाली भाजपा को जनता कभी नहीं भूलेगी। प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का सपना, किसान भाइयों को दोगुनी आय और महंगाई कम करने का सपना दिखाने वाली भाजपा ने सरकार में आते ही युवाओं की बेरोजगारी का आंकड़ा दो करोड़, किसानों की कंगाली और महंगाई चौगुना करने का काम किया है।
बीते 12 वर्षों में आम जनता ने जिन कठिनाइयों का सामना किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नोटबंदी से कतार में खड़ा हुआ नागरिक, कोरोना संक्रमण काल और अब पेट्रोल-डीजल और खाद के लिए किसान कतार में खड़ा है। बताने के लिए भाजपा के पास यही है, जब कुछ ना कर पाई तो केवल शासकीय संस्थानों का नाम बदला या फिर योजनाओं का नाम बदलकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास किया, जिसमें जनता ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। अब नाकाम सरकार की नाकामी पर लीपापोती करने के लिए भाजपा के नेता उपलब्धि गिनाने निकल रहे, जबकि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जनता से हर उस नागरिक से जिससे उन्होंने अच्छे दिन, महंगाई कम करने और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का झांसा दिया था। झांसे से भरी हुई सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है, कहीं पुल टूट रहे तो कहीं सड़क का निर्माण हुआ नहीं और राशि निकल गई। एक पेड़ मां के नाम पर लगवाया और पूरा जंगल व्यापारियो के नाम करने वाली भाजपा का छल सामने आ चुका है। भाजपा सरकार के 12 साल में आम आदमी की जिंदगी हुई बर्बाद है।
------------------------------
नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी शहर कांग्रेस कमेटी
-मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटे जाने वाले नामों पर कांग्रेस रखेगी नजर
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। पदाधिकारी रणनीति के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से तैयारियों में जुट चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले पांच उप ब्लॉक के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची पर गम्भीरता से नजर रखने के निर्देश दिए गए।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी पर चर्चा करते हुए प्रत्येक उप ब्लॉक अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। आगामी ननि चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण मतदाता सूची भी है जिसका अवलोकन करना और मतदाता सूची में जुड़ने वाले नाम व काटे जाने वाले नामों पर विशेष
0 टिप्पणियाँ