जुन्नारदेव। ग्राम पंचायत तूमड़ा के पंचायत सचिव पर पंचायत कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम जुन्नारदेव एवं जनपद पंचायत सीईओ को शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत सचिव द्वारा खेत तालाब, सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, सोखता गड्ढा, बाउंड्री वॉल तथा पंचायत भवन मरम्मत सहित विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर लगभग 70 से 80 लाख रुपये का गबन किया गया है।ग्रामीणों ने मांग की है कि सचिव के ग्राम पंचायत तूमड़ा में पूरे कार्यकाल के दौरान कराए गए सभी विकास कार्यों और खर्चों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों में झल्कु वट्टी, गुरु राठौर, गंपत आरसे, उदम सिंह राठौर, चुन्नीलाल यदुवंशी, संतोष वट्टी, सुनील यदुवंशी, हीरालाल पंद्राम, राजकुमार यदुवंशी, योगेश यदुवंशी एवं नरेश यदुवंशी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ