गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा छिंदवाड़ा नेभरिया आदिवासी की जमीन की फर्जी चैक देकरकरायी गई रजिस्ट्री का किया विरोधआदिवासियों की भूमि के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध


सच की आंखें छिंदवाड़ा - गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष मिथुन धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि वर्तमान में गरीब भोले आदिवासियों की जमीन शहर के दबंगो एवं भू माफियाओं द्वारा आदिवासी व्यक्ति के नाम पर ही खरीद कर एवं रजिस्ट्री कराने के बाद फिर उसे सामान्य मद में परिवर्तन कराकर करोड़ों रूपयों में विक्रय कर रहे हैं । इसी तरह के एक प्रकरण के संबंध में बताया सुराजू भारती पिता चैैतू भारती निवासी सारना के नाम से ग्राम सारना में खसरा नंबर 366/2 एवं 370/1 भूमि को  क्रय करने का सौदा धन कुमार सोनी एवं सुनील बेलवंशी निवासी छिंदवाड़ा द्वारा कुल 45 लाख रूपये में सौदा कर किसी भूपेन्द्र उइके के नाम से रजिस्ट्री करा ली है एवं उसके नाम से भूमि की पावती बनवा ली है इसके एवज में  9 लाख रूपये इनके खाते मेें ट्रांसफर किये एवं शेष राशि 36 लाख रूपये के अलग-अलग दिनांको के पी.डी.सी. चैक दिये  जिसमें से 6 लाख रूपये का चैक बैंक में पर्याप्त बेलेन्स नहीं होने के कारण बैंक से वापस कर दिया इसकी जानकारी इन्हे देने पर उन्होनें बाकी चैक भूमि मालिक से वापस लेकर रख लिये । इसके बाद जब पीड़ित द्वारा उनसे शेष राशि 36 लाख रूपये देने की मांग की जा रही है तो उनके द्वारा टालमटोली करने पर पीड़ित ने दोषियों के विरूद्ध थाना अनुसूचित जाति एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग करते हुये बाकी राशि दिलाने की बात कही है अन्यथा उसके स्वामित्व की भूमि की रजिस्ट्री शूून्य कराने की बात कही। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि आदिवासियों की जमीन की सामान्य व्यक्तियों द्वारा खरीदी बिक्री किये जाने पर रोक नहीं लगायी गयी तो युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होेगी ।
सादर प्रकाशनार्थ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ