सच की आंखें छिंदवाड़ा जिले में आयोजित आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 के अंतर्गत शुक्रवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में प्रशासनिक 11 और महापौर 11 आमने-सामने रहे। महापौर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासनिक 11 की टीम 10 ओवर में 125 रन ही बना सकी। इस प्रकार महापौर 11 ने 30 रन से शानदार जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला छिंदवाड़ा 11 एवं अमरवाड़ा 11 के बीच खेला गया। अमरवाड़ा 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में छिंदवाड़ा 11 की टीम 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। अमरवाड़ा 11 ने यह मुकाबला 25 रन से जीत लिया। इस मैच में राम उइके को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मुकाबले में छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 और दमुआ 11 के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दमुआ 11 की टीम निर्धारित 10 ओवर में 102 रन ही बना सकी। छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने 9 रन से मैच अपने नाम किया। इस मैच में शुभम पंद्राम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के सचिव राघवेंद्र उइके एवं अनिकेत अहाके ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विक्रम अहके, ए.एस. उइके, राहुल पटेल (डिप्टी कलेक्टर), बी.आर. वैध (जिला आबकारी अधिकारी), रतन सिंह कटारा (संयुक्त संचालक उद्यानिकी), आर.एस. उइके (महाप्रबंधक जिला उद्योग), सोहन सलामे (माइनिंग अधिकारी), एम.एल. उइके (उपसंचालक उद्यानिकी), रीतेश जैन (नाकोड़ा प्राइवेट लिमिटेड), सी.व्ही. उइके (कार्यकारिणी अध्यक्ष, अजाक्स संगठन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने योग्य रही।
0 टिप्पणियाँ